जसवंतनगर: ग्राम उतरई निवासी मीरा देवी के घर में रखे फ्रिज में लगी आग, गृहस्थी हुई राख, ₹50 हजार नकद, जेवर व कागजात जल गए
ग्राम उतरई निवासी मीरा के घर में रखे फ्रिज में आग लगने से मीरा देवी की गृहस्थी जलकर राख हो गई। फ्रिज से भड़की आग पूरे घर में फैल गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक 50 हजार रुपये नकद, सोने का पेंडल, चांदी की पायल, जरूरी कागजात, कूलर, पंखा समेत पूरा सामान जल गया। दिल की मरीज मीरा देवी घर में अकेली थीं। बेटे बॉबी व राजू बाहर मजदूरी करते है।