मोकामा: मोकामा के राजेंद्र पुल पर बिजली का तार टूटने से दो ट्रेनें फंसी: यात्रियों को हुई काफी परेशानी
Mokameh, Patna | Jun 24, 2026 मोकामा के हाथीदह सिमरिया राजेंद्र पुल पर बुधवार को लगभग 2 बजे इलेक्ट्रिक तार के टूट जाने से ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। इस दौरान पुल पर मौर्या एक्सप्रेस तथा औंटा हॉल्ट पर राजेंद्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस फंस गई, जिसके कारण यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा।