तिर्वा: मधुपूरी गांव में आंधी-पानी के दौरान सड़क पर गिरा बिजली विभाग का पोल, बाइक सवार परिवार घायल
Tirwa, Kannauj | May 31, 2026 कन्नौज। आंधी-पानी के दौरान बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार परिवार पर अचानक बिजली का पोल गिर जाने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।