करायपरसुराय: संविधान और कानून का राज स्थापित करने की मांग को लेकर भाकपा-माले का विरोध मार्च
बिहार में कथित मॉब लिंचिंग, फर्जी मुठभेड़, बुलडोजर कार्रवाई और पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित राज्यव्यापी विरोध दिवस के तहत शनिवार को नगरनौसा बाजार में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने सेवरी स्थान से विरोध मार्च निकाला। मार्च नगरनौसा बाजार होते हुए दुर्गा स्थान टेंपो स्टैंड पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई।