गिरिडीह: जिले के नवनियुक्त सहायक आचार्यों की स्थानीय झंडा मैदान में आयोजित हुई बैठक
जिले के नवनियुक्त सहायक आचार्यों की बैठक मंगलवार को 10 बजे स्थानीय झंडा मैदान में आयोजित हुई।जिसमें सैंकड़ों की संख्या में सहायक आचार्य उपस्थित हुए। उपस्थित सहायक आचार्य ने बताया कि उनकी नियुक्ति नवंबर दिसंबर महीने में हुई है लगभग 7 से 8 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक वेतन भुगतान नहीं किया गया है।