मधुबनी जिलें के घोघरडीहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विरौल निवासी गंगेश कुमार ठाकुर को उसके घर के पास से अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही बिना विलंब घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। एसपी योगेंद्र कुमार ने रविवार कि शाम करीब छ बजे प्रेस को जानकारी दी।