विदिशा नगर: हनुमान जयंती पर व्यापार महासंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष से कार्यभार ग्रहण किया
हनुमान जयंती के मौके पर गुरुवार शाम 6 बजे व्यापार महासंघ की नई कार्यकारिणी जो हाल ही में चुनाव के बाद निर्वाचित हुई है। सभी सात सदस्यों द्वारा पूर्व अध्यक्ष मुन्ना भैया जैन के निवास पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष राजेश जैन सहित सभी 7 पदाधिकारी मौजूद थे। राजेश जैन ने कहा कि वह व्यापारियों के हित में तमाम काम करेंगे।