राजगढ़: राजगढ़ में पिकअप से 100 पेटियां देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
राजगढ़ पुलिस ने 1 अगस्त को एक पिकअप से 100 पेटियां पैराडाइज संतरा ब्रांड की देसी शराब बरामद की। चालक जयप्रकाश को बिना वैध लाइसेंस के शराब ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।