ओरमांझी: ओरमांझी प्रखण्ड में छात्र-छात्राओं के बीच खिजरी विधायक ने किया साइकिल वितरण
ओरमांझी प्रखण्ड में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे छात्र-छात्राओं के बीच खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने साइकिल वितरण किया। इस मौके पर साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं में काफी खुशी देखी गई। इस अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। साइकिल मिलने से इन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी