रघुराजनगर नगरी: जसो दुरेहा में अनाज गहाई के दौरान थ्रेसर में हाथ फंसने से किसान गंभीर घायल, नागौद से सतना रेफर
जसो के दुरेहा में खेत में अनाज गहाई के दौरान किसान लालजी का हाथ चलते हुए थ्रेसर की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया । परिजन गंभीर घायल किसान लालजी को फौरन नागौद अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रविवार की सुबह 11 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल किसान से पूछताछ कर रही है ।