थराली: देवाल प्रमुख डॉक्टर दर्शन दानू ने दूरस्थ गांव बलाण में महिला मंगल दल को सांस्कृतिक सामग्री की वितरित, सुनी जनसमस्याएं
देवाल विकासखंड प्रमुख डॉक्टर दर्शन दानू ने आज दूरस्थ गांव बलाण में महिला मंगल दल को सांस्कृतिक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। वहीं इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।।