ईसागढ़ पुलिस को रविवार को सुबह लगभग 11 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग सुखपुर होस्पिटल के पीछे ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगा रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से वहेरिया निवासी हरवीर यादव (38 वर्ष) और रवि विश्वकर्मा (24 वर्ष) को ताश के पत्तों के साथ हार जीत का दाव लगाते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है।