खेतड़ी: कॉपर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का महिला सम्मेलन, पीएम मोदी के विजन-2047 के साकार का लिया गया संकल्प
खेतड़ी के कॉपर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 — विकसित भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया।