नामकुम: न्यू खटंगा इलाके में चोरों ने एक बंद घर को बनाया निशाना, गहने और नगदी ले उड़े चोर
Namkum, Ranchi | Jun 4, 2026 न्यू खटंगा इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया है। चोर गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार अनीश कुमार भारती अपने परिवार के साथ नेपाल यात्रा पर गए हुए थे। लौटने के बाद जब घर पहुंचे तब चोरी की घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि चोरों ने करीब 25 लाख रुपये मूल्य के गहनों और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।