धमतरी: धमतरी के 10 तालाबों को 1000 करोड़ लीटर पानी से भरा जाएगा
भीषण गर्मी के कारण शहर के तालाब तेजी से सूखने लगे हैं। समस्या से निपटने के लिए निगम प्रशासन ने 10 तालाबों को महानदी नहर के पानी से - भरने का निर्णय लिया था। गुरुवार को इसके लिए माइनर नाली में पानी छोड़ दिया गया। 15 दिन में करीब आधा टीएमसी से कम पानी यानि करीब 1000 करोड़ लीटर पानी से शहर के प्रमुख 10 तालाबों को भरा जाएगा।