बौंसी: पुलिस सप्ताह के अवसर पर स्कूली बच्चों के साथ थाना परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई
Bausi, Banka | Feb 22, 2025 पुलिस सप्ताह के अवसर पर शनिवार करीब 11 बजे बौंसी थाना परिसर से स्कूली बच्चों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी में बौंसी थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार, इंस्पेक्टर राजरतन, एसआई ब्रजेश कुमार, व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रभात फेरी बौंसी से निकाली गई, जो बौंसी बाजार होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया।