चैनपुर: नेउरा में पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी, रांची रिम्स रेफर
चैनपुर थाना क्षेत्र के नेउरा गांव में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान नेउरा निवासी आरिफ अंसारी और साहिल अंसारी के रूप में हुई है