रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर एक दीवाल से टकरा गया।जिससे कंटेनर चालक घायल हो गया।थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि कंटेनर काफी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे क्रेन बुलाकर किनारे खड़ा कर दिया गया और ड्राइवर को उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल अकबरपुर भेज दिया गया है।यातायात सुचारू रूप से चल रहा है l