धमदाहा :- चंडीगढ़ में 30 दिसंबर को आयोजित नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मैडल जीतकर लौटे नीरपुर गांव के होनहार पहलवान अबरार अहमद का धमदाहा में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र लौटने पर धमदाहा पेट्रोल पंप से लेकर नेहरू चौक तक लोगों ने फूल-मालाओं से लाद दिया ।