गरखा: ट्रक टेलर के चपेट में आने से अधेड़ की मौत , आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एन एच 722 जाम
Garkha, Saran | Jun 12, 2026 भेल्दी थाना क्षेत्र के सरायबक्स स्थित एनएच 722 पर शुक्रवार को करीब 11 हुए सड़क हादसे में एक अंधेर व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजुपुर गांव निवासी रामदयालु सिंह की 50 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शैलेंद्र सिंह सड़क पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक टेलर की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।