खरगोन शहर में मोहर्रम की 11वीं पर शनिवार शाम ताजिया विसर्जन जुलूस पूरे धार्मिक उत्साह के साथ निकाला गया। शहर के अलग-अलग मोहल्लों से 40 से अधिक आकर्षक ताजिए जुलूस में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने ताजियों पर लोभान और रेवड़ी चढ़ाकर जियारत की और पूरे सम्मान के साथ विसर्जन किया। डीजे पर बज रही कव्वालियों और "या हुसैन" के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।