नरसिंहपुर: मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर फावड़े से किया हमला, मौत, आरोपी गिरफ्तार
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा शहर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बीटीआई कॉलोनी, आज़ाद वार्ड में नशे में धुत एक बड़े भाई ने मामूली विवाद के बाद अपने ही सगे छोटे भाई की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बुधवार 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी तेजराम धानक ने नशे की हालत में अपने छोटे भाई राकेश धानक पर