नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज कमर्शियल माल वाहक संघ ने शिकायत करते हुए सवारी वाहन चालकों के खिलाफ शिकायत की है उनका कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर सवारी वाहन माल वाहक का कार्य भी कर रहे हैं जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है उक्त मामले में नियम अनुसार कार्यवाही की मांग की गई