UGC एक्ट के विरोध में रविवार को प्रस्तावित देशव्यापी बंद के समर्थन में शनिवार शाम 6 बजे स्वर्ण समाज द्वारा कोलारस नगर में बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से नगरवासियों एवं व्यापारियों से रविवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद को सफल बनाने की अपील की गई।स्वर्ण समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आंदोलन किसी वर्ग विशेष के विरोध में नहीं है।