ग्वालियर मुरार स्थित जिला अस्पताल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मरीज के साथ आए परिजनों ने एक टीबी स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिलीप राजौरिया के साथ मारपीट कर दी। यह मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक अटेंडर ने डॉक्टर दिलीप राजोरिया के सिर में पत्थर मार दिया जिससे उनका सिर फट गया ।उन्हें टांके आए हैं ।