बेरमो: फुसरो में महीने भर से बह रहा हजारों लीटर पानी, नगर परिषद मौन
Bermo, Bokaro | Jun 3, 2026 बेरमो अनुमंडल अंतर्गत फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के नया रोड में पिछले लगभग एक महीने से प्रतिदिन हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है।बुधवार समय लगभग साढ़े बारह बजे मिली जानकारी में बताया गया कि पाइप लाइन फटने से सड़क पर पानी की धार बह रही है,जिससे न सिर्फ पानी की बर्बादी हो रही है बल्कि सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है।