बंदगांव प्रखंड की कराईकेला बुनियादी विद्यालय परिसर में रविवार शाम पांच बजे भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता सुशांत मंडल ने की। इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष अशोक सारंगी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान सदस्यता अभियान चलाने को लेकर चर्चा की गई।