चमोली: प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ अध्यक्ष दौलत सिंह ने किया
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने बुधवार एक बजे जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती मरीज को फल वितरण करने के साथ बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम के साथ जिले भर में मनाया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में स्वस्थ नारी ,सशक्त परिवार अभियान का विधिवत शुरुआत भी किया गया है।