हरदोई: स्काउट गाइड ने राहगीरों की प्यास बुझाई, कलेक्ट्रेट मार्ग पर लगाया निःशुल्क पेयजल कैंप
Hardoi, Hardoi | May 31, 2026 भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों ने राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट मार्ग पर निःशुल्क पेयजल कैंप का शुभारंभ किया। कैंप में आने-जाने वाले लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।कार्यक्रम में स्काउट गाइड ने राहगीरों को पानी पिलाकर सेवा कार्य की शुरुआत की।