संदेश: संदेश विधानसभा क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 125 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया
शराबबंदी की सफलता को लेकर पुलिस ने संदेश विधानसभा क्षेत्र में छापेमारी किया। जिस दौरान पुलिस में 125 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब धंधे मे संलिप्त लोगो की पहचान हो चुकी है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने शराब बनाने वाले सामग्री को नष्ट किया। देर रात पुलिस की छापेमारी को लेकर धंधेबाजों में हड़कम्प रहा।