संदेश: संदेश के विधायक किरण देवी ने अपने पूर्व विधायक पति अरुण यादव संग बूथ पर पहुच मतदान की
आरा में लोकसभा चुनाव को लेकर वोटरों ने बूथ पर पहुच वोट डाला भोजपुर पुलिस द्वारा काफी चुस्त व्यवस्था के साथ मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। भोजपुर मे 48.20 प्रतिशत वोट पोल हुआ। संदेश के विधायक किरण देवी ने अपने परिजनों संग बूथ पर पहुच वोट किया एवम लोकतंत्र के महान पर्व के हिस्सा बनी। सभी बूथों पर काफी संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी।