संदेश: संदेश विधायक किरण देवी व पूर्व विधायक अरुण यादव के आवास पर नव निर्वाचित सांसद ने पहुच औपचारिक मुलाकात किया
आरा लोक सभा से नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद ने संदेश विधायक किरण देवी व उनके पति पूर्व विधायक अरुण यादव से औपचारिक मुलाकात किया। जिस दौरान विधायक किरण देवी ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। विधायक अरुण यादव ने कहा कि आरा की जनता ने इस बार इंडिया गठबंधन को जीतकर भाजपा के मंत्री को दिल्ली के सत्ता से बाहर कर दिया है। जिसके लिए आरा वासियों को धन्यवाद।