कवर्धा: PG कॉलेज मैदान मे आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला,सांस्कृतिक कार्यक्रम का सांसद संतोष पाण्डेय ने किया शुभारंभ
उपमुख्यमंत्र विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले में पहली बार आयोजित क्षेत्रीय सरस मेला 2024 आगाज हो चुका है।कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में 10 दिवसीय क्षेत्रीय सरस मेला 2024, सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद संतोष पाण्डेय सहित अतिथियो ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।