आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में ट्रांस यमुना फेस-1 स्थित हिंद बली शाह दरगाह के पीछे बनी अवैध कोठरी को मंगलवार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने जांच के बाद जेसीबी से कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई से हंगामा हुआ, पुलिस व एसीपी कोतवाली ने स्थिति संभाली। बताया गया कि वर्षों पहले अवैध कब्जे में निर्माण हुआ था।