मेदिनीनगर (डालटनगंज): चियांकी में नेशनल हाईवे पर मुआवजा दिए बिना मकान तोड़े जाने का विरोध, ग्रामीणों ने किया पत्थरबाजी- पुलिस ने भांजी लाठी
नेशनल हाईवे 39 के निर्माण कार्य के दौरान मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी में वन विभाग के चेक नाका के पास गुरुवार सुबह आठ बजे स्थानीय लोग और प्रशासन के बीच भिड़ंत हो गई। बातचीत के क्रम में अचानक मामला गर्म हो गया। ग्रामीणों की ओर से पत्थरबाजी किये जाने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस हिंसक भिड़ंत में कई ग्रामीण चोटिल हो गए,वहीं दो पुलिसकर्मी जख्मी हुए है।