डीग: डीग में बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर जिला स्तरीय आयोजन, संविधान के प्रति निष्ठा की दिलाई गई शपथ
Deeg, Bharatpur | Apr 14, 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को डीग जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट परिसर के सामने अंबेडकर चौक पर भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई।