चायल: तहसील परिसर में ईमानदारी की मिसाल: मिला खोया पर्स, सुरक्षित लौटाया गया मालिक को, खिले चेहरे
चायल कस्बे में ईमानदारी की एक मिसाल सामने आई है। प्रयागराज निवासी मोहम्मद काशिब पुत्र मुस्ताक अहमद का पर्स कस्बे में गिर गया था, जिसमें कई महत्वपूर्ण कागजात मौजूद थे।पर्स मिलने के बाद उसे सुरक्षित चायल प्रेस क्लब कार्यालय में रखा गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से पर्स मालिक की पहचान की गई और उन्हें सूचना दी गई।