झारखंड कैडर के वर्ष 2025 बैच के 7 भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल ने अपने फील्ड दौरे के तहत मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) और बेतला राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। दौरे की शुरुआत में पलामू टाइगर रिजर्व के 'टाइगर सेल' द्वारा सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को एक विस्तृत ब्रीफिंग दी गई।