गभाना: गभाना में भाकियू भानू ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, देश की सेना के लिए किया रक्त समर्पित
भारतीय किसान यूनियन भानु के नेतृत्व में द्वितीय विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन वीर शिरोमणि, महान योद्धा महाराणा प्रताप की 485 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कस्बे के द ग्रांड पैलेस मैरिज होम में किया गया । रक्तदान शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शहर मृगांक शेखर पाठक ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।