गभाना: पिसावा थाना पुलिस टीम ने पीसीआर अभियुक्त की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक अवैध देशी तमंचा किया बरामद
थाना पिसावा पुलिस टीम ने पीसीआर अभियुक्त की निशांदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी तमंचा किया बरामद आपको बता दे बीते 19 फरवरी को राजू व उसके साथी सुंदर के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी जिसमें राजू की मौके पर ही मौत हो गई वही सुंदर घायल हो गया था जिसके आरोपी की निशान देही पर अवैध देसी तमंचा थाना पिसावा पुलिस द्वारा बरामद किया गया