मधुबनी: 5.2.2026 को टाउन क्लब मैदान, मधुबनी में एक दिवसीय नियोजन शिविर का होगा आयोजन
मधुबनी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने शनिवार संध्या 6:00 बजे विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें मधुबनी डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि,युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार एवं निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण बिहार पटना के निर्देश के आलोक में जिला नियोजनालय, मधुबनी के द्वारा टाउन क्लब मैदान, मधुबनी में दिनांक 05.2.2026 को नियोजन कैंप लगाया जाएगा।