शिकारगंज में बुधवार शाम 04 बजे को बहुजन समाज पार्टी द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व बसपा नेता शैलेन्द्र कुमार ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। जनसंपर्क के दौरान बसपा नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी।