घाटमपुर के जहांगीराबाद में ट्रैक्टर ट्राली और डंपर के बीच टक्कर हो गई थी।हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।उपचार के अभाव में ट्रैक्टर चालक कुलदीप की मौत हो गई।परिजनों ने गुरुवार रात 11बजे आरोप लगाया कि एम्बुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन एक घायल को लेकर जिला अस्पताल लेकर चली गई कुलदीप को ले जाने में देरी हुई जिससे उसकी मौत हो गई।