शाहजहांपुर: भैंसी और गोमती नदी के किनारे हरिशंकरी वृक्षारोपण किया गया, जल संरक्षण का लिया गया संकल्प
शाहजहाँपुर। गोमती नदी के कायाकल्प और पर्यावरण संरक्षण के तहत जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बंडा के सुनासीर नाथ मंदिर परिसर और रसूलापुर में 'हरिशंकरी' (पीपल, बरगद, पाकड़) के पौधे रोपे। उत्तर प्रदेश सरकार की 'एक जनपद-एक नदी' योजना के तहत पुनर्जीवित हुई भैंसी नदी के प्रयासों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि भू-जल स्तर सुधारने के लिए नदी में हर एक