सरोजनी नगर: सरोजिनी नगर तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, लेखपाल पर लगे गंभीर आरोप
सरोजनी नगर तहसील में शनिवार की दुपहर 3 बजे लगभग एसडीएम सचिन वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कई गंभीर शिकायतें सामने आईं। कल्ली पश्चिम के मनीराम रावत ने लेखपाल जितेंद्र प्रकाश पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लेखपाल किसानों की बजाय प्रॉपर्टी डीलरों को लाभ पहुंचा रहे हैं।