बेनीपुर: सचेतक बनने पर विधायक विनय चौधरी का अभिनंदन ,बोले आपके सम्मान के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा
बेनीपुर विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी को बिहार विधानसभा में सतारूढ एनडीए गठबंधन का सचेतक बनाए जाने पर बेनीपुर व्यावसायिक संघ ने बाजार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया इस दौरान व्यावसायिक संघ के सचिव शंभू प्रसाद सिंह ने उन्हें माला पाग व चादर से सम्मानित किया