अंबाह: अवैध रेत माफियाओं पर शिकंजा:पुलिस ने पीपरीपुरा से दबिश देकर चंबल रेत से भरी ट्रॉली की जप्त"
Ambah, Morena | Jun 5, 2026 अंबाह पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पीपरीपुरा क्षेत्र से चंबल नदी की रेत से भरी एक ट्रॉली जप्त की। देर रात गश्त के दौरान खेत में खड़ी ट्रॉली की जांच में अवैध रेत मिली। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।