चैनपुर: सेमरा के खुराखुर्द में प्रशासन का बुलडोजर, तीन भट्टों पर एक लाख कच्ची ईंटें नष्ट
चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत के खुरा खुर्द में शुक्रवार को रॉयल्टी नहीं जमा करने वाले तीन ईट भट्टों पर कार्रवाई की गई। बुलडोजर चलाकर एक लाख कच्ची ईंट नष्ट कर दी गई। तीनों संचालकों को रॉयल्टी जमा करने और सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ईट भट्टे का संचालन करने का निर्देश दिया गया है।