झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के नकटी गांव में गुरुवार दिन के दो बजे गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति, मुखिया मिथुन गागराई एवं बीडीओ भीषम कुमार उपस्थित थे।