बांसवाड़ा: ठिकरिया तालाब में मिला अधेड़ का शव, इलाके में फैली सनसनी पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया
राजतालाब थाना क्षेत्र स्थित ठिकरिया तालाब में रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।शव तालाब में दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना पर राजतालाब थानाधिकारी देवीलाल मीणा मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखा।